शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
उत्तरकाशी

नशा युवाओं को सपनों से दूर ले जाता है :डीएम – Drug Addiction Takes Youth Away From Their Dreams: Dm

November 13, 2026


उत्तरकाशी। नशे की लत युवाओं के भविष्य और उनके सपनों की सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। शिक्षा, अनुशासन, आत्मविश्वास और सही दिशा ही सफलता की असली कुंजी हैं। यह बात जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शुक्रवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में आयोजित करियर काउंसलिंग एवं संवाद गोष्ठी में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कही।

नशा मुक्त भारत अभियान की छठवीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित गोष्ठी में डीएम ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी पूंजी हैं। अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्रा ने विद्यार्थियों को मोबाइल और सोशल मीडिया के अनावश्यक उपयोग से बचने व पुस्तकों को अपना मित्र बनाने की सलाह दी। उन्होंने समय प्रबंधन और सकारात्मक संगति पर जोर दिया।

सीएमओ डॉ. श्याम विजय और सेवानिवृत्त मेजर आरएस जमनाल सहित विशेषज्ञों ने संबंधित क्षेत्रों में प्रवेश और तैयारी के तरीके बताए। संवाद सत्र में विद्यार्थियों ने अधिकारियों से सीधे सवाल भी पूछे। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य पंकज पंत, सीओ जनक पंवार आदि मौजूद रहे। संचालन सुधीर जोशी ने किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X