शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कुबेर टीले पर कभी मजारें थी, अब जटायु हैं विराजमान :चंपत राय – There Used To Be Shrines (mazars) On Kuber Tila… Now Jatayu Is Enshrined There
अयोध्या

कुबेर टीले पर कभी मजारें थी, अब जटायु हैं विराजमान :चंपत राय – There Used To Be Shrines (mazars) On Kuber Tila… Now Jatayu Is Enshrined There

November 3, 2026


There used to be shrines (mazars) on Kuber Tila... now Jatayu is enshrined there

कार्यक्रम में मौजूद चंपत राय व अन्य संत।

अयोध्या। रामजन्मभूमि परिसर के कुबेर टीले पर कभी मजारें ही मजारें थीं, आज उसी स्थान पर जटायु विराजमान हैं। यह राम मंदिर आंदोलन के लंबे संघर्ष और लाखों रामभक्तों के बलिदान का परिणाम है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने सोमवार को दिगंबर अखाड़ा परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में यह बात कही।

हुतात्मा कारसेवक स्मारक समिति की ओर से आयोजित सभा में मुख्य वक्ता चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन पांच सौ वर्षों के इतिहास का सबसे बड़ा आंदोलन था। मंदिर की मुक्ति के लिए इस दौरान कितने लोगों ने प्राणों की आहुति दी, इसकी कोई गिनती नहीं है।

मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि कारसेवकों के अनगिनत बलिदान व्यर्थ नहीं गए। उनका स्वप्न और संकल्प पूरा हुआ है। उन्होंने महंत अवैद्यनाथ, अशोक सिंघल और परमहंस रामचंद्र दास के योगदान को भी याद किया। अध्यक्षता कर रहे महंत सुरेश दास ने कहा कि दिगंबर अखाड़ा शहीद मार्ग का साक्षी रहा है। यहां हुतात्माओं का स्थायी स्मारक बनाया जाएगा और प्रतिवर्ष श्रद्धांजलि सभा आयोजित होती रहेगी।

विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज ने कहा कि संतों के आह्वान पर गांव-गांव से लाखों रामभक्त अयोध्या पहुंचे थे। हनुमानगढ़ी और शहीद मार्ग पर हुई घटनाएं इतिहास का काला अध्याय हैं। संचालन महंत वैदेही बल्लभ शरण ने किया। संयोजक महंत रामलखन शरण और व्यवस्थापक आशुतोष ने संतों का सम्मान किया। कार्यक्रम में महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य, महंत अवधेश दास, महंत गिरीश दास, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक अभय सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, विहिप के संरक्षक दिनेशचंद्र, बंटी सिंह और धीरेश्वर वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X