Ayodhya News:छठ्योत्सव पर हनुमंतलला को अर्पित किया छप्पन भोग – 56 Food Presented To Lord Hanuman On The Occasion Of Chhath Utsav

बजरंगबली को लगा छप्पन भोग।
November 13, 2026

बजरंगबली को लगा छप्पन भोग।
अयोध्या। रामनगरी में बजरंगबली के प्रति श्रद्धा पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है, बल्कि लोकपरंपराओं और उत्सवों में भी इसकी झलक दिखाई देती है। जन्मोत्सव के बाद छठ्योत्सव पर भी हनुमंतलाल के प्रति भक्तों का अनुराग उमड़ पड़ा। स्वर्गद्वार स्थित हनुमत हरिरामसदन और रामघाट स्थित हनुमान किला में मंगलवार को बजरंगबली की छठी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान छप्पन भोग, बधाई गीतों और जेवनार गायन से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।
दोनों मंदिरों में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए। विराजमान हनुमंतलाल का पंचामृत और सुगंधित औषधियों से अभिषेक किया गया। इसके बाद नवीन वस्त्रों से दिव्य शृंगार कर आरती उतारी गई। उन्हें विभिन्न प्रकार के मिष्ठानों सहित 56 व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। संतों और श्रद्धालुओं ने बधाई गीतों व जेवनार के माध्यम से अपनी श्रद्धा निवेदित की।
हनुमान किला में छठ्योत्सव के अवसर पर महंत रामकिशोरदास ने अपने गुरु रामभजनदास की स्मृतियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि मंदिर में बजरंगबली की जयंती और छठ्योत्सव मनाने की परंपरा करीब 50 वर्षों से चली आ रही है। इसकी शुरुआत हनुमान जयंती से नौ दिन पहले रामचरितमानस के नवाह्न पाठ से होती है। जयंती पर संतों की गोष्ठी आयोजित की जाती है। इसके बाद विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ उत्सव छठ्योत्सव तक चलता है।
November 13, 2026
अयोध्या। परिषदीय विद्यालयों में दस साल से पदोन्नति की राह देख रहे शिक्षकों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। 26 नवंबर को उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति के लिए पात्र शिक्षक-शिक्षिकाओं की काउंसिलिंग होगी। जिले में प्रधानाध्यापक के कुल 346 पद रिक्त हैं। इनमें 310 पदों के सापेक्ष पात्र शिक्षकों […]
November 13, 2026
अयोध्या। उत्तर रेलवे के मंडल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने बुधवार को लखनऊ-अयोध्या-कटरा रेलखंड का निरीक्षण किया। उन्होंने अयोध्या धाम और अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई और निर्माण कार्यों की स्थिति देखी। अधिकारियों को सभी परियोजनाएं निर्धारित समय में पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने अयोध्या कैंट स्टेशन […]
November 13, 2026
पूरा बाजार। गांवों में जल संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित किए गए अमृत सरोवर बदहाल हैं। राजेपुर ग्राम पंचायत में सुंदरीकरण और पौधरोपण के बावजूद जगह-जगह उगी झाड़ियों और गंदगी ने इसकी सूरत बिगाड़ दी है। मनरेगा के तहत सात जून 2022 को पूराबाजार के राजेपुर में अमृत सरोवर का […]
