शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एमपी एक्सीडेंट:शहडोल में दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर, 26 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, परिवार में पसरा मातम – Youth Dies In Collision Between Two Bikes; Accident Occurred Near Semriha School
शहडोल

एमपी एक्सीडेंट:शहडोल में दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर, 26 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, परिवार में पसरा मातम – Youth Dies In Collision Between Two Bikes; Accident Occurred Near Semriha School

November 3, 2026


Youth dies in collision between two bikes; accident occurred near Semriha School

शव के पास मौजूद परिजन।

विस्तार

जैतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरिहा में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा सेमरिहा स्कूल के पास हुआ, जहां दूसरी बाइक की टक्कर से युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम सेमरिहा निवासी सुग्रीव पाव मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान स्कूल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुग्रीव उछलकर सड़क किनारे जा गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पढ़ें:  कूनो से निकलकर राजस्थान होते हुए गुना के जंगल में पहुंचा चीता, वन विभाग ने करवाई मुनादी

मौके पर पहुंचे परिजन, परिवार में पसरा मातम

हादसे के बाद सड़क किनारे युवक के पड़े होने की सूचना परिजनों तक पहुंची। शिकायतकर्ता राजनबिहारी पाव परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां सुग्रीव मृत अवस्था में मिला। अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान दूसरी मोटरसाइकिल का चालक तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। टक्कर के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने दर्ज की शिकायत

घटना को लेकर जैतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और दूसरी मोटरसाइकिल के चालक की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X