शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पिथौरागढ़

Pithoragarh News:जिला स्तरीय अंडर वॉलीबाल प्रतियोगिता पांच से होगी – District-level Volleyball Tournament To Begin On The 5th

November 3, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़

Updated Mon, 02 Nov 2026 11:32 PM IST

District-level volleyball tournament to begin on the 5th

चंपावत। जिला खेल कार्यालय की ओर से जिला स्तरीय अंडर-17 एवं अंडर-21 बालक वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन पांच और छह नवंबर को टनकपुर के दिवंगत कैलाश गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी बबीता बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग में वर्ष 2009 और अंडर-21 वर्ग में वर्ष 2005 के बाद जन्मे बालक प्रतिभाग कर सकेंगे। खिलाड़ियों को आयु प्रमाण पत्र, अंकतालिका और अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। प्रत्येक टीम में संबंधित आयु वर्ग के 10 खिलाड़ी और एक टीम मैनेजर शामिल होंगे। टीम प्रविष्टि की अंतिम तिथि पांच नवंबर निर्धारित की गई है। जिले से बाहर आने वाले खिलाड़ियों को विभागीय मानकों के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X