शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उत्तराखंड:केदारताल ट्रैक पर दो पर्वतारोहियों के शव मिले, अन्य छह लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी – Uttarakhand: Dead Bodies Of Two Trekkers Found On Kedartal Trek Search Operation Underway For Six Others
उत्तरकाशी

उत्तराखंड:केदारताल ट्रैक पर दो पर्वतारोहियों के शव मिले, अन्य छह लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी – Uttarakhand: Dead Bodies Of Two Trekkers Found On Kedartal Trek Search Operation Underway For Six Others

November 3, 2026


Uttarakhand: Dead Bodies of two trekkers found on Kedartal trek search operation underway for six others

केदारताल ट्रैक पर फंसे पर्वतारोहियों को ढूंढती टीम
ग्राफिक्स

विस्तार

केदारताल ट्रैक पर फंसे आठ ट्रैकर्स की तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम को दो शव मिले हैं। जिनमें एक महिला और दूसरा पुरुष है। अन्य छह लोगों को ढूंढने के लिए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) व एसडीआरएफ की हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम ने अभियान जारी रखा है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि एसडीआरएफ को दो शव मिले हैं।

पांच दिन पूर्व केदारताल ट्रैक पर कच्ची ढांग के समीप फंसे आठ ट्रैकर्स की तलाश करने के लिए एसडीआरएफ व निम की टीम ने मौसम खुलने पर मंगलवार को समुद्रतल से करीब चार हजार मीटर की ऊंचाई पर रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान टीम को एक महिला और एक पुरुष का शव मिला। यह शव फंसे हुए ट्रैकर्स के ही बताए जा रहे हैं। बुधवार को दोनों शवों को हेलिकॉप्टर के माध्यम से हर्षिल हेलीपैड लाया जाएगा। वहीं, दो शवों के मिलने के बाद अब अन्य लोगों के जीवित होने की संभावनाएं भी धूमिल होती नजर आ रही है।

UK Top News: पर्वतारोहियों की तलाश जारी, कोर्ट नहीं पहुंचे उर्मिला-राठौर, नशे में दौड़ाई सवारियों से भरी बस

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X