दिवाली पर सुरक्षा सख्त :फायर स्टेशनों को मिले कड़े निर्देश – Tight Security For Diwali: Strict Instructions Issued To Fire Stations
अल्मोड़ा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर ने सोमवार को अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के अग्निशमन अधिकारियों के साथ गूगल मीट के जरिये एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक की। बैठक में दीपावली पर्व पर आगजनी की घटनाओं को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए।
