शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अल्मोड़ा

Almora News:अल्मोड़ा में युवा महोत्सव का आयोजन, प्रतियोगिताओं में दिखेगा युवाओं का हुनर – Youth Festival Organized In Almora; Young People To Showcase Their Talent In Various Competitions

November 13, 2026


अल्मोड़ा। युवा कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर तक मंच उपलब्ध कराने और उनकी छिपी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 14 नवंबर को उदय शंकर नाट्य अकादमी फलसीमा में होने वाली इस प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी राजदीप पंत ने बताया कि प्रतियोगिता में लोकनृत्य, लोकगीत, चित्रकला, कविता लेखन, भाषण, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन और वादन की विधाओं को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले युवाओं की आयु 17 अगस्त 2026 को 15 से 29 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X