शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Almora News:सड़क के लिए तरस रहे ग्वाली ग्रामसभा के ग्रामीण, डोली के सहारे पहुंचाए जा रहे मरीज – Villagers In Gwali Gram Sabha Long For A Road; Patients Are Being Transported Using A *doli* (makeshift Stretcher)
अल्मोड़ा

Almora News:सड़क के लिए तरस रहे ग्वाली ग्रामसभा के ग्रामीण, डोली के सहारे पहुंचाए जा रहे मरीज – Villagers In Gwali Gram Sabha Long For A Road; Patients Are Being Transported Using A *doli* (makeshift Stretcher)

November 13, 2026


Villagers in Gwali Gram Sabha long for a road; patients are being transported using a *doli* (makeshift stretcher).

डोली के सहारे मरीज को अस्पताल ले जाते ग्रामीण।

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। आजादी के 79 साल बाद भी ग्वाली ग्रामसभा के ग्रामीण सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं। गांव में सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों में भी परेशानी उठानी पड़ रही है। गिरने से घायल हुए अनूप सिंह खत्री को बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने डोली के सहारे पैदल एनएच-109 तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें वाहन से अस्पताल ले जाया जा सका। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क नहीं होने से मरीजों को समय पर उपचार दिलाना मुश्किल हो जाता है। बुजुर्गों, महिलाओं और गर्भवतियों को भी आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ग्वाली ग्रामसभा राष्ट्रीय राजमार्ग-109 के नजदीक स्थित है लेकिन आज तक गांव सड़क संपर्क से नहीं जुड़ पाया है। बरसात के दिनों में पैदल रास्तों की स्थिति और खराब हो जाती है। सड़क सुविधा नहीं होने से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने, बच्चों को पढ़ाई के लिए आने-जाने और जरूरी कामों के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ग्राम प्रधान लक्ष्मी मेहरा ने बताया कि ग्रामसभा को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रस्ताव तैयार किया गया है। सर्वे कार्य भी पूरा हो चुका है लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इस संबंध में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क निर्माण में हो रही देरी से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क निर्माण की लंबित प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। इधर पीएमजीएसवाई द्वाराहाट के अधिशासी अभियंता प्रभात रंजन ने बताया कि ग्वाली के आगरनौला तक सड़क निर्माण में वन भूमि संबंधी आपत्ति के कारण विलंब हो रहा है। संबंधित फाइल पूरी कर शासन को भेज दी गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X