Mainpuri News:ऑटो में खोया मोबाइल महिला को लौटाया – Mobile Phone Lost In An Auto-rickshaw Returned To Woman
भोगांव। चौरासी कोस परिक्रमा से लौट रही महिला का मोबाइल ऑटो में छूट गया। महिला ने पुलिस से शिकायत की। कुसमरा निवासी श्याम कुमार मां रीना देवी के साथ कुछ दिन पहले मथुरा में चौरासी कोस परिक्रमा करने गए थे। सोमवार को वापस लौटते समय मैनपुरी से ऑटो में सवार हुई। भोगांव चौराहे पर पहुंचने पर पता चला कि मां का मोबाइल ऑटो में छूट गया है। सूचना पर पुलिस ने ऑटो को तलाश करने के बाद महिला का मोबाइल वापस लौटाया। संवाद
