शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Pratapgarh News:मछुआरों के जाल में फंसा अजगर, जुटी भीड़ – Python Gets Caught In Fishermens Net Crowd Gathers
प्रतापगढ़

Pratapgarh News:मछुआरों के जाल में फंसा अजगर, जुटी भीड़ – Python Gets Caught In Fishermens Net Crowd Gathers

November 3, 2026


Python gets caught in fishermens net crowd gathers

बाघराय के कमासिन में निकले अजगर को पकड़कर वन विभाग को सौंपता सर्प मित्र। सोशल मीडिया

कमासिन स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने सोमवार को दोपहर बकुलाही नदी में अजगर निकलने की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना देवरी हरदो पट्टी के सर्प मित्र कृष्ण कुमार को दी। कुछ मछुआरों द्वारा मछली पकड़ने के लिए नदी में जाल फैलाएं थे। जाल में अजगर फंस गया था। सर्प मित्र कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचकर जाल को काट कर फंसे अजगर को बाहर निकाला। ग्रामीणों की मदद से अजगर का रेस्क्यू किया गया। इसके बाद वन विभाग की टीम को बुलाकर उन्हें सौंप दिया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X