शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ग़ाज़ीपुर

Ghazipur News:पशु व्यापारी के साथ टप्पेबाजी – Cheating With Cattle Trader

November 3, 2026


शादियाबाद थाना क्षेत्र के प्यारेपुर बाजार में सोमवार को खुद को सेक्रेटरी बताने वाले ने पशु व्यापारी संग 50 हजार रुपये की टप्पेबाजी की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

शादियाबाद थानाध्यक्ष बासदेव प्रसाद ने बताया कि अतरौला शादियाबाद के पशु व्यापारी श्यामलाल यादव ने तहरीर देकर बताया कि वह प्यारेपुर बाजार से पशु बेचकर घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक से एक शख्स पहुंचा। उसने बताया कि वह उनके गांव का सेक्रेटरी है। उसे 10 हजार रुपये की जरूरत की है। वह उनको घर भी छोड़ देगा और वहां पर पैसा मंगाकर दे भी देगा। पशु व्यापारी के पास 50 हजार की गड्डी थी। उसने पूरे पैसे दे दिया। इसके बाद आरोपी ने कहा कि कुछ देर रुकिए, मैं अभी आता हूं। इसके बाद नाश्ता करके साथ चला जाएगा। पशु व्यापारी करीब दो घंटे तक उसका इंतजार करता रहा, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद उसको खुद के साथ टप्पेबाजी होने का अहसास हुआ। उसने मोबाइल से पुलिस को सूचना देते हुए थाने पहुंचा और उसके खिलाफ तहरीर दी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X