शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
First AC में भी सुरक्षित नहीं यात्री, ₹2.5 लाख के गहने और 25 हजार कैश गायब, रोती महिला का वीडियो वायरल!
वायरल

First AC में भी सुरक्षित नहीं यात्री, ₹2.5 लाख के गहने और 25 हजार कैश गायब, रोती महिला का वीडियो वायरल!

November 3, 2026


Last Updated:

ट्रेन के First AC कोच में सफर कर रही महिला ने ₹2.5 लाख के गहने और 25 हजार रुपये नकद गायब होने का दावा किया है. महिला ने चार बार इमरजेंसी चेन खींचने की बात कही. वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. आप भी देखें..

First AC में भी सुरक्षित नहीं यात्री, ₹2.5 लाख के गहने और 25 हजार कैश गायब!Zoom

ट्रेन में सफर करते समय यात्री अपनी सुरक्षा और सामान को लेकर काफी भरोसा रखते हैं. खासकर जब बात First AC जैसे प्रीमियम कोच की हो, तो लोगों को उम्मीद रहती है कि उनका सफर सुरक्षित और आरामदायक होगा. लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में एक महिला अपने साथ हुई चोरी की घटना को लेकर नाराजगी जाहिर करती नजर आ रही है. महिला का दावा है कि ट्रेन में सफर के दौरान उनके करीब 2.5 लाख रुपये के गहने और 25 हजार रुपये नकद गायब हो गए.

First AC में सफर के दौरान गायब हुआ कीमती सामान

बताया जा रहा है कि यह घटना ट्रेन नंबर 15726 में लखनऊ स्टेशन के दौरान सामने आई. महिला अपने छोटे बच्चे के साथ First AC कोच में यात्रा कर रही थीं. इसी बीच उन्हें पता चला कि उनके कीमती गहने और नकदी गायब हैं. महिला के मुताबिक, उन्हें यह तक समझ नहीं आया कि सामान आखिर कब और कैसे गायब हो गया.

इस घटना के बाद महिला काफी परेशान नजर आईं. उन्होंने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब First AC जैसे महंगे कोच में भी यात्री सुरक्षित महसूस नहीं कर सकते, तो दूसरे कोचों में सुरक्षा की क्या स्थिति होगी?

 नहीं मिली मदद

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला रेलवे कर्मचारियों के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करती दिखाई दे रही हैं. सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, महिला ने दावा किया कि उन्होंने मदद पाने के लिए चार बार इमरजेंसी चेन खींची, लेकिन उन्हें उम्मीद के मुताबिक सहायता नहीं मिली.

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X