शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Yamuna Nagar News:ड्रेनेज परियोजना का 95% काम पूरा, अब पाइप बिछने का इंतजार – 95% Of The Drainage Project Is Complete; Now Awaiting The Laying Of Pipes
यमुनानगर

Yamuna Nagar News:ड्रेनेज परियोजना का 95% काम पूरा, अब पाइप बिछने का इंतजार – 95% Of The Drainage Project Is Complete; Now Awaiting The Laying Of Pipes

November 3, 2026


95% of the drainage project is complete; now awaiting the laying of pipes.

रेलवे बाइपास के नीचे चल रहे काम निरीक्षण करतीं मेयर व अ​धिकारी। प्रवक्ता

संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। शहरवासियों को हर मानसून में जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए सात साल पहले शुरू की गई स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजना अब जल्द पूरी होने की उम्मीद है। परियोजना का करीब 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अब केवल रेलवे लाइन के नीचे पाइप डालने का काम शेष है, जिसे रेलवे विभाग दिसंबर माह के अंत तक पूरा करेगा।

मंगलवार को मेयर सुमन बहमनी ने गुलाब नगर के पास निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण कर रेलवे अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली। उन्होंने अधिकारियों को काम में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा में इसे पूरा करने के निर्देश दिए। स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजना का अधिकांश काम नगर निगम पहले ही पूरा कर चुका है, लेकिन रेलवे लाइन के नीचे से पाइप डालने का काम शेष रहने के कारण परियोजना का लाभ शहरवासियों को नहीं मिल पा रहा था। शुरुआत में निजी भूमि से जुड़े विवाद के कारण भी निर्माण प्रभावित हुआ।

नियमानुसार यह काम रेलवे विभाग को ही करना था। नगर निगम की ओर से रेलवे की मांग के अनुसार निर्धारित राशि जमा करवा दी गई थी। कुछ माह पहले रेलवे ने काम शुरू किया। अब इसमें तेजी लाने के लिए मेयर ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जोगिंद्र नगर की ओर से आने वाले नाले को भी इस ड्रेनेज लाइन से जोड़ने का निर्णय लिया गया है। निरीक्षण के दौरान पार्षद विभोर पाहुजा, पार्षद संदीप धीमान, पार्षद दीक्षित सहित रेलवे और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

रेलवे बाइपास के नीचे चल रहे काम निरीक्षण करतीं मेयर व अधिकारी। प्रवक्ता

रेलवे बाइपास के नीचे चल रहे काम निरीक्षण करतीं मेयर व अधिकारी। प्रवक्ता

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X