शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
धार:बिना लाइसेंस होटल के कमरे में चल रहा था पटाखों का अवैध भंडारण, 9 क्विंटल पटाखे बरामद, संचालक गिरफ्तार – Dhar: Police Seize 900 Kg Of Illegal Firecrackers Worth ₹2.8 Lakh From Hotel, Book Hotel Operator
धार

धार:बिना लाइसेंस होटल के कमरे में चल रहा था पटाखों का अवैध भंडारण, 9 क्विंटल पटाखे बरामद, संचालक गिरफ्तार – Dhar: Police Seize 900 Kg Of Illegal Firecrackers Worth ₹2.8 Lakh From Hotel, Book Hotel Operator

November 3, 2026


Dhar: Police Seize 900 Kg of Illegal Firecrackers Worth ₹2.8 Lakh from Hotel, Book Hotel Operator

होटल के कमरे में मिले पटाखे

विस्तार

दीपावली के मद्देनजर अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में राजगढ़ थाना पुलिस ने इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन स्थित एक होटल में छापा मारकर 9 क्विंटल अवैध पटाखे बरामद किए हैं। जब्त किए गए पटाखों की कुल कीमत करीब 2 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन और एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। 

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फोरलेन स्थित एक होटल के कमरे में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री छुपाकर रखी गई है और आरोपी इन्हें बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी समीर पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान होटल के एक कमरे से 50 कार्टन बॉक्स मिले, जिनमें कुल 9 क्विंटल पटाखे भरे हुए थे।

ये भी पढ़ें: इंदौरः गरबा खेलने आई बालिका को भाजपा नेताओं ने पीटा, परिजनों को दीं गालियां, कहा- बुला लो पुलिस

सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं

जांच के दौरान पुलिस ने होटल संचालक विकास पिता मोहनलाल सोलंकी से पटाखों के भंडारण और बिक्री से जुड़े वैध लाइसेंस व दस्तावेज मांगे लेकिन वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी द्वारा बिना किसी सुरक्षा मानकों के पटाखों का भंडारण किया गया था। 

होटल के जिस कमरे में पटाखे रखे गए थे, उस कमरे या आसपास आग से बचाव के लिए अग्निशमन यंत्र, पानी या रेत तक की कोई व्यवस्था नहीं थी, जिससे आसपास के लोगों की जान को बड़ा खतरा हो सकता था। पुलिस ने मौके से सारा माल जब्त कर लिया है। आरोपी विकास सोलंकी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं और विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और सप्लायरों के बारे में भी बारीकी से पूछताछ और विवेचना कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X