बिहार:सड़क किनारे मिला अधेड़ का सिर कुचला शव, हत्या कर फेंकने की आशंका; किसने दी वारदात को अंजाम? – Chhapra-dhanoura-market-60-year-old-man-murder-body-found-crushed-head

मौके पर मौजूद पुलिस टीम व स्थानीय लोग।
November 3, 2026

मौके पर मौजूद पुलिस टीम व स्थानीय लोग।
छपरा के डोरीगंज के अवतार नगर थाना क्षेत्र के धनौरा बाजार के पश्चिम रसूलपुर रोड किनारे मंगलवार की सुबह करीब 60 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का सिर बुरी तरह कुचला हुआ था। इससे उनकी बेरहमी से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सिर कुचला होने के कारण शव की पहचान करने में काफी देर लगी। बाद में मृतक की पहचान सैदपुर झौवा निवासी भन्नु राय के रूप में हुई। घटना सोमवार की रात की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह ग्रामीण शौच के लिए खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान धनौरा बाजार से पश्चिम रसूलपुर रोड किनारे शव देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अवतार नगर थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई।
प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि अधेड़ की हत्या किसी अन्य स्थान पर करने के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को यहां लाकर फेंक दिया गया। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह और घटनास्थल के बारे में पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
परिजनों के अनुसार, भन्नु राय सोमवार की शाम घर से बाहर निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। आसपास के गांवों और संभावित स्थानों पर तलाश की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे धनौरा बाजार के पश्चिम रसूलपुर रोड किनारे शव मिलने की सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने शव की पहचान भन्नु राय के रूप में की।
ये भी पढ़ें- बिहार: ‘पत्नी के चुनाव में खर्च किए 19 करोड़, कांग्रेस ने दिए थे सिर्फ 8 लाख रुपये’, अनंत सिंह का दावा
पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया। अवतार नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए परिजनों की ओर से अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हत्या के मामले में विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।
मृतक की दो पुत्रियां हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
November 13, 2026
सीवान जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों की जांच ने एक बार फिर शिक्षा विभाग में खलबली मचा दी है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की जांच में कथित तौर पर प्रमाण-पत्रों से जुड़ी गड़बड़ियां सामने आने के बाद अब आठ शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। इस कार्रवाई की सुगबुगाहट […]
November 13, 2026
कच्ची दरगाह से बिदुपुर ब्रिज का नाम नीतीश सेतु होगा। विस्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल का उद्घाटन कर इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने इस मेगा ब्रिज के शुभारंभ से पहले इसका नामकरण कर […]
November 13, 2026
निशा की सड़क हादसे में मौत विस्तार छपरा के भेल्दी थाना क्षेत्र के राजा चौक के समीप छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल स्कूटी सवार युवती की छपरा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान रज्जूपुर टोला गांव निवासी बच्ची सिंह की 21 वर्षीय पुत्री निशा […]
