शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
लखीमपुर-खीरी

Lakhimpur Kheri News:दिवाली से पहले पहुंच जाएगा शिक्षामित्र और अनुदेशकों का मानदेय – Honorarium For Shikshamitras And Instructors Will Arrive Before Diwali

November 3, 2026


लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित होने वाले परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षामित्र व अनुदेशकों को दिवाली पर सौगात मिलेगी। सभी अनुदेशकों और शिक्षामित्र का मानदेय दिवाली से पहले उनके खातों में पहुंच जाएगा। इससे कर्मचारियों में खुशी की लहर है। दीपावली पर उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी और वे परिवार के साथ बेहतर तरीके से त्योहार मना सकेंगे।

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि जिले में 3106 परिषदीय विद्यालयों में 3187 शिक्षामित्रों की तैनाती है। इसके अलावा 819 अनुदेशक कार्यरत हैं। इन सभी को दीपावली से पहले मानदेय मिल जाएगा। विभाग की ओर से सभी कर्मचारियों का भुगतान समय से कराने की कवायद 90 प्रतिशत पूरी हो गई है। शेष दस प्रतिशत कर्मचारियों को भी जल्द ही मानदेय मिल जाएगा। कहा कि मानदेय मिलने से हजारों परिवारों को त्योहार की खरीदारी और अन्य जरूरी खर्चों के लिए सहूलियत मिलेगी। दीपावली से पहले मानदेय भुगतान की खबर से शिक्षामित्रों और अनुदेशकों में खुशी का माहौल है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X