बिहार:राहुल गांधी और कांग्रेस पर बरसे चिराग पासवान, बोले- सत्ता के लिए विदेशी ताकतों का ले रहे सहारा – Bihar Vaishali Chirag Paswan On Rahul Gandhi Foreign Support Allegation Vaishali News Hindi News

चिराग पासवान मीडिया से बात करते हुए।
November 4, 2026

चिराग पासवान मीडिया से बात करते हुए।
वैशाली जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में भाग लेने हाजीपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री और हाजीपुर सांसद चिराग पासवान ने कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी देश में अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन और सत्ता वापस पाने के लिए विदेशी ताकतों का सहारा ले रहे हैं, जो देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
परिवार के सदस्यों की संदिग्ध संगठनों से मुलाकात पर मांगा स्पष्टीकरण
केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि यदि आज वे प्रधानमंत्री पर विदेशी ताकतों के बल पर राजनीति करने का बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं, तो उन्हें पहले देश के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनके परिवार के सदस्यों ने दुनिया भर में चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने के लिए जाने जाने वाले संगठनों और लोगों से मुलाकात क्यों की थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में सबसे पहले उनके परिवार और पार्टी की ओर से सफाई आनी चाहिए।
सत्ता हासिल करना ही एकमात्र उद्देश्य: चिराग
चिराग पासवान ने कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि उसे वास्तव में आम जनता की बुनियादी समस्याओं, जैसे सड़क, बिजली, पानी और रोजगार की चिंता होती, तो वह संसद और सड़कों पर जनता के इन मुद्दों को उठाकर सरकार को घेरती। लेकिन उसका एकमात्र और अंतिम उद्देश्य किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करना है, जो एक स्वस्थ और मजबूत लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।
ये भी पढ़ें- बिहार: एसटीएफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात चंदन सिंह गिरफ्तार; चार पिस्टल और 58 कारतूस बरामद
दिशा की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा
केंद्रीय मंत्री ने यह बयान वैशाली में आयोजित ‘दिशा’ की बैठक के दौरान दिया। लगभग दो घंटे तक चली इस उच्चस्तरीय बैठक में जिले के विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा की गई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में वैशाली की सांसद वीणा देवी, जिले के सभी विधायक और दो मंत्री भी उपस्थित रहे।
बताया गया कि बैठक में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई।
November 13, 2026
मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया थाना पुलिस ने अवैध जुआ के अड्डे और सट्टेबाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी देवरिया थाना क्षेत्र में एक झोपड़ीनुमा घर में जुआ और सट्टे का संचालन कर रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार किया। […]
November 13, 2026
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मोहम्मद परवेज सिद्दीकी को बम से उड़ाने और हत्या करने की धमकी मिली है। उन्हें पंजाबी भाषा में लिखे एक पत्र के जरिए धमकी दी गई है। यह पत्र सरकारी डाक से उनके निजी सहायक शकील अंसारी के मुजफ्फरपुर जिले स्थित पते पर भेजा गया है। पत्र […]
November 13, 2026
घटनास्थल पर लोगों की भीड़ विस्तार वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के प्रेमराज गांव में जमीन बेचने के विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में सास, बहू और पोते की मौत हो गई, जबकि 15 वर्षीय पोती की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में […]
