सीजी:खेतों में फसलों की तबाही, अब महिला पर भी हमला; रायगढ़ के गांवों में जंगली सुअरों से ग्रामीणों में दहशत – Cg Crops Destroyed In Fields Wild Boars Now Attack Woman Terror Grips Raigarh Villages

सांकेतिक फोटो
– फोटो : Amar Ujala
November 4, 2026

सांकेतिक फोटो
– फोटो : Amar Ujala
रायगढ़ जिले के रेंगालपाली सर्किल में जंगली सुअरों की बढ़ती आवाजाही से ग्रामीणों में भारी डर बना हुआ है। जंगल से बाहर निकलकर जंगली सुअर गांवों के आसपास और खेतों में दाखिल हो रहे हैं। जंगली सुअरों के झुंड रात के समय खेतों में पहुंचकर मूंगफली समेत अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। बीते दिनों कर्राजोर क्षेत्र में एक जंगली सुअर ने एक महिला पर हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों में डर और चिंता और अधिक बढ़ गई है। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी है।
फसलों की तबाही से बढ़ा खौफ
रेंगालपाली सर्किल के अंतर्गत आने वाले झारमुड़ा, सारसमाल, लिंजिर, पुसलदा, जामपाली, सुर्री और कर्राजोर समेत आसपास के गांवों में जंगली सुअरों की आवाजाही लगातार देखी जा रही है। सुअरों के झुंड रात में खेतों में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। फसलों के नुकसान और महिला पर हुए हमले के कारण ग्रामीणों में चिंता और भय का माहौल है। ग्रामीणों ने तत्काल सुरक्षा और बचाव के उपाय करने का आग्रह किया है।
ये भी पढ़ें- सुकमा में ग्राम सभा का प्रस्ताव: ईसाई धर्म प्रचारकों के प्रवेश पर रोक, चर्च के लिए जमीन नहीं देने का फैसला
वन विभाग की कार्रवाई और निगरानी
ग्रामीणों से सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने प्रभावित गांवों और आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया। जंगली सुअरों को पकड़ने के लिए कर्राजोर में दो से तीन पिंजरे लगाए गए हैं। वन रेंजर संजय लकड़ा ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके का जायजा लिया गया था। महिला के घायल होने पर प्रकरण तैयार कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि पिंजरा लगाकर जंगली सुअर को पकड़ने की कोशिश की जा रही है और क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है।
November 11, 2026
Disclaimer हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप […]
November 8, 2026
सांकेतिक फोटो ग्राफिक्स विस्तार रायगढ़ में एक युवती से मिलने-जुलने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों ने पत्थर से कुचलकर 16 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों बैकुंठपुर निवासी शिवम बरेठ (20) और शिवम बानी (23) को गिरफ्तार कर लिया है। चक्रधर समारोह देखने निकला था किशोर पुलिस […]
November 8, 2026
रायगढ़ जिला जेल विस्तार रायगढ़ जिला जेल परिसर के भीतर बृहस्पतिवार की शाम और रात दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। एक मोबाइल बाहर से जेल की दीवार के पीछे से फेंककर अंदर पहुंचाया गया था, जबकि दूसरा मोबाइल जेल परिसर स्थित 10 बिस्तर वाले अस्पताल से बरामद हुआ। इस के बाद सुरक्षा व्यवस्था को […]
