शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महाराजगंज

Maharajganj News:सोनौली सीमा पर नेपाल में सियार ने तीन को काटकर किया घायल – People Are Alarmed By The Sighting Of Jackals In The Residential Areas Of Sonauli

November 4, 2026


सोनौली। भारत-नेपाल सीमा के सोनौली कस्बे से लेकर नेपाली क्षेत्र बेलहिया और सिद्धार्थनगर नगरपालिका तक सियार की आवाजाही से लोगों में दहशत है। नेपाली क्षेत्र में सुबह टहलने निकले तीन लोगों पर सियार ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सोनौली के रिहायशी इलाकों में भी सियार दिखाई देने से लोग सहमे हुए हैं।

स्थानीय निवासी प्रेम जायसवाल और राहुल मद्धेशिया के मुताबिक, सुबह करीब पांच बजे सोनौली की दो नंबर गली के बाहर सियार दिखाई दिया। लोगों ने उसे भगाया तो वह प्रेमनगर कॉलोनी की तरफ पहुंच गया। वहां से नेपाल की ओर भाग गया। उधर, नेपाली क्षेत्र में सियार ने बेलहिया निवासी पदम छेत्री, सागर गुरुंग और सूरज गुरुंग को काटकर घायल कर दिया।

डीएसपी भैरहवा चंद्र किशोर शाह ने बताया कि सियार दिखाई देने पर उसके पास जाने, घेरने या भगाने की कोशिश न करें। तत्काल वन विभाग को सूचना दें। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रिहायशी इलाकों में निगरानी बढ़ाने की मांग की है। बच्चों को अकेले बाहर न भेजने व सुबह-शाम अकेले निकलने से बचने की अपील की गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X