शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mau News:निः शुल्क चिकित्सा शिविर में हुआ 700 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण – 700 Patients Underwent Health Check-ups At A Free Medical Camp
मऊ

Mau News:निः शुल्क चिकित्सा शिविर में हुआ 700 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण – 700 Patients Underwent Health Check-ups At A Free Medical Camp

November 4, 2026


700 patients underwent health check-ups at a free medical camp.

चिरैयाकोट नगर पंचायत  क्षेत्र स्थित मनाजीत गांव में लगे नि:शुल्क चिकित्सा ​शिविर में दवा लेते म

चिरैयाकोट। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र स्थित मनाजीत गांव के एक इंटर कॉलेज के प्रांगण में मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष रामप्रताप यादव और ग्राम प्रधान जयप्रताप यादव के नेतृत्व में निः शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन जनपद के शारदा नारायण हॉस्पिटल वेलफेयर ट्रस्ट के तहत किया गया।

इस अवसर पर शारदा नारायण हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. संजय सिंह, डाॅ. विनीता सिंह, डाॅ. सुजीत सिंह, डाॅ. विशाल सिंह, डाॅ. नवीन श्रीवास्तव, डाॅ. मालिका सिंह के टीम द्वारा क्षेत्र के 700 से अधिक लोगो का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर परीक्षण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक नगर पंचायत चेयरमैन रामप्रताप यादव, मनाजीत ग्राम प्रधान जयप्रताप यादव, रामाधार यादव, मुन्ना सिंह, अखंडप्रताप सिंह आदि शामिल थे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X