Banda News:खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी व माटी कला महोत्सव शुरू – Khadi And Village Industries Exhibition And Pottery Art Festival Beginskhadi And Village Industries Exhibition And Pottery Art Festival Begins
बांदा। जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने दस दिवसीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी एवं माटी कला महोत्सव का शुभारंभ किया। मंत्री ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया।
खादी, ग्रामोद्योग एवं माटी कला से जुड़े कारीगरों एवं उद्यमियों की ओर से निर्मित उत्पादों का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में खादी एवं ग्रामोद्योग से संबंधित लगभग 100 स्टॉल और माटी कला से जुड़े लगभग 100 स्टॉल लगाए गए हैं। प्रदर्शनी के माध्यम से स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों एवं ग्रामीण उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन का बेहतर अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।
रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रथम स्थान प्रतिभा सोनी व मयंक कुमार ने प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान अटल आवासीय विद्यालय की छात्रा ने और तृतीय स्थान सीमा ने प्राप्त किया।
