शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bahraich News:सुल्तान इलेवन ने स्टार स्पोर्टिंग को 42 रनों से हराया – Sultan Xi Defeated Star Sporting By 42 Runs
बहराइच

Bahraich News:सुल्तान इलेवन ने स्टार स्पोर्टिंग को 42 रनों से हराया – Sultan Xi Defeated Star Sporting By 42 Runs

November 4, 2026


Sultan XI defeated Star Sporting by 42 runs.

केडीसी के मैदान पर क्रिकेट मैच खेलता ​खिलाड़ी। – स्रोत : आयोजक

बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज के मैदान पर मंगलवार को केडीसी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में सुल्तान इलेवन और स्टार स्पोर्टिंग के बीच 20 ओवर का मैत्री मैच खेला गया। सुल्तान इलेवन ने स्टार स्पोर्टिंग को 42 रन से हरा दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुल्तान इलेवन ने आठ विकेट पर 182 रन बनाए। जीशान ने 38, शाह हैदर ने 37 और दानिश खान ने 36 रन बनाए। स्टार स्पोर्टिंग की ओर से समीर ने तीन विकेट लिए, जबकि अन्य गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला।

183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार स्पोर्टिंग की टीम 18 ओवर में 140 रन पर सिमट गई। गोलू ने 38 और सौरव ने 21 रन बनाए। सुल्तान इलेवन की ओर से अंश पांडेय, दानिश और सुल्तान ने दो-दो विकेट लिए।

शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने वाले दानिश खान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X