शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बरेली:फिजियोथेरेपिस्ट ने फंदा लगाकर दी जान, जमीन विवाद और घरेलू कलह से थीं परेशान – Physiotherapist Dies By Suicide Distressed Over Land Dispute And Domestic Strife
बरेली

बरेली:फिजियोथेरेपिस्ट ने फंदा लगाकर दी जान, जमीन विवाद और घरेलू कलह से थीं परेशान – Physiotherapist Dies By Suicide Distressed Over Land Dispute And Domestic Strife

November 4, 2026


Physiotherapist dies by suicide distressed over land dispute and domestic strife

शारदा देवी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के बारादरी क्षेत्र के राजीव नगर में जमीन के बंटवारे और घरेलू विवाद को लेकर चल रही खींचतान के बीच 35 वर्षीय शारदा देवी ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह फिजियोथेरेपिस्ट थीं। बुधवार तड़के उनका शव घर के दूसरे कमरे में पंखे से लटका मिला। शव देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

मृतका के पति विकास ने बताया कि उनके पिता ने जमीन बड़े भाई के बेटे के नाम कर दी थी। इसको लेकर शारदा काफी परेशान रहती थीं। उन्हें चिंता थी कि उनके बेटे के भविष्य पर इसका असर पड़ेगा। पति के मुताबिक, पिछले कई महीनों से घरेलू विवाद के चलते भी वह तनाव में थीं। उनकी तबीयत भी ठीक नहीं रहती थी और इलाज चल रहा था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X