शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Pnb घोटाला:बीटेक पास दीपांशी बैंक में थी चपरासी, इस तरीके से ट्रांसफर करती थी रकम; निशाने पर रहते थे ऐसे लोग – Pnb Fraud Btech Graduate Deepanshi Worked As Peon, Misused Staff Logins To Transfer Crores
नोएडा

November 4, 2026

PNB Fraud BTech Graduate Deepanshi Worked as Peon, Misused Staff Logins to Transfer Crores

PNB Fraud
ग्राफिक्स

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई के ऐच्छर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में ग्राहकों के खातों से करोड़ों की हेराफेरी में गिरफ्तार मुख्य आरोपी दीपांशी शर्मा बीटेक पास है। बैंक रिकॉर्ड में उसकी तैनाती चपरासी (प्यून) पद पर थी। इसके बावजूद वह बैंक मैनेजर समेत अन्य कर्मचारियों की यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल कर खातों से रकम निकालने और दूसरे खातों में स्थानांतरित करने में सफल रही।

दीपांशी ने बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की यूजर आईडी व पासवर्ड याद कर लिए थे। वह ऐसे खाताधारकों को निशाना बनाती थी, जिन्हें जमीन अधिग्रहण का मुआवजा मिला था। इनमें कम पढ़े-लिखे खाताधारक शामिल थे। आरोप है कि वह उनके खातों से रकम निकालकर दूसरे खातों में भेजती थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X