Kab Hai Dhanteras 2026: धनतेरस दिवाली के पांच दिवसीय उत्सव का पहला दिन होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और धन-धान्य की कामना के लिए विशेष माना जाता है। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि के साथ भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने और शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। हालांकि, इस साल धनतेरस की तारीख को लेकर लोगों के बीच असमंजस बना हुआ है। कुछ लोग 6 नवंबर तो कुछ 7 नवंबर को धनतेरस मनाने को लेकर उलझन में हैं। ऐसे में आइए पंचांग के अनुसार जानते हैं कि धनतेरस का पर्व किस दिन मनाया जाएगा और पूजा व खरीदारी के लिए कौन-सा समय शुभ रहेगा।
6 या 7 नवंबर कब मनाई जाएगी धनतेरस? यहां दूर करें तारीख का कंफ्यूजन, जानें पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त – Kab Hai Dhanteras 2026 Shubh Muhurat Tithi Know Dhanteras Par Kya Kharidna Chahiye




