शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चित्तौड़गढ़:अंतरराज्यीय भैंस चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन राज्यों से चुराए 2 करोड़ के मवेशी, पुलिस ने खोली पोल – Chittorgarh: Interstate Cattle Theft Gang Busted, Livestock Worth Rs 2 Crore Stolen From Three States
चित्तौड़गढ़

चित्तौड़गढ़:अंतरराज्यीय भैंस चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन राज्यों से चुराए 2 करोड़ के मवेशी, पुलिस ने खोली पोल – Chittorgarh: Interstate Cattle Theft Gang Busted, Livestock Worth Rs 2 Crore Stolen From Three States

November 4, 2026


Chittorgarh: Interstate Cattle Theft Gang Busted, Livestock Worth Rs 2 Crore Stolen from Three States

अंतरराज्यीय भैंस चोर गिरोह का भंडाफोड़

विस्तार

पुलिस ने तीन राज्यों में सक्रिय मवेशी चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्यों ने अलग-अलग इलाकों से करीब 120 भैंसों की चोरी की थी, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ रुपए है। विशेष पुलिस टीम ने मामले में गिरोह से जुड़े अहम सुराग जुटाते हुए उसकी गतिविधियों की जांच तेज कर दी है।

पुलिस के मुताबिक गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और तीन राज्यों के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मवेशियों को निशाना बनाता था। आरोपी रात के समय सुनसान स्थानों पर पहुंचते और वहां से मवेशियों को चोरी कर वाहनों में लाद लेते थे। इसके बाद चोरी किए गए मवेशियों को दूसरे राज्यों में ले जाकर बेच दिया जाता था। संगठित तरीके से की जा रही इन वारदातों के चलते पशुपालकों को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था।

ये भी पढ़ें: राजस्थान: राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे पर भड़के डोटासरा, बोले- हम FIR को कूड़ेदान में डाल रहे हैं

चित्तौड़गढ़ पुलिस ने मवेशी चोरी की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया था। टीम ने घटनास्थलों और आसपास के इलाकों से साक्ष्य जुटाने के साथ संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान आरोपियों के ठिकानों से चोरी की वारदातों से जुड़े दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि गिरोह में कितने लोग शामिल हैं, चोरी किए गए मवेशियों को किन स्थानों पर ले जाकर बेचा जाता था और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन-कौन हैं। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ गिरोह के पूरे नेटवर्क और मवेशी चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X