शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिलासपुर:श्मशान घाट पर हंगामा, जलती चिता के साथ तंत्र साधना करने पर अघोरी की बेरहमी से पिटाई, सिम्स में भर्ती – Bilaspur: Aghori Beaten Brutally Over Alleged Tantric Ritual At Cremation Ground, Admitted To Sims Hospital
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

बिलासपुर:श्मशान घाट पर हंगामा, जलती चिता के साथ तंत्र साधना करने पर अघोरी की बेरहमी से पिटाई, सिम्स में भर्ती – Bilaspur: Aghori Beaten Brutally Over Alleged Tantric Ritual At Cremation Ground, Admitted To Sims Hospital

November 4, 2026


Bilaspur: Aghori Beaten Brutally Over Alleged Tantric Ritual at Cremation Ground, Admitted to SIMS Hospital

जलती चिता से छेड़छाड़ के आरोप में अघोरी को बेरहमी से पीटा

विस्तार

कोनी थाना क्षेत्र में श्मशान घाट पर एक महिला की जलती चिता के साथ छेड़छाड़ और तंत्र साधना करने के आरोप में एक अघोरी की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर पिटाई से गंभीर रूप से घायल अघोरी को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है।

प्रसारित वीडियो में कुछ लोग अघोरी को जमीन पर घसीटते, उनके बाल पकड़कर खींचते और लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं। मारपीट के दौरान अघोरी के मुंह से खून निकलता भी दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार अनिता यादव नामक महिला ने दो दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। उसी दिन शाम को परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार श्मशान घाट में किया था। परिजनों का आरोप है कि अंतिम संस्कार के बाद शिवराम बाबा श्मशान घाट पहुंचे और महिला की जलती चिता के साथ छेड़छाड़ करते हुए तंत्र साधना करने लगे।

ये भी पढ़ें: ‘सौरभ की गिरफ्तारी से मची खलबली’: बीजेपी बोली- पेशी के साथ ही कांग्रेस के काले कारनामों की उल्टी गिनती शुरू

पति समेत दर्जनभर लोगों पर मारपीट का आरोप

महिला के परिजनों का दावा है कि चिता से हड्डियां गायब हैं। इसकी जानकारी मिलने पर मृतका के परिजन और स्थानीय निवासी बेहद नाराज हो गए। आरोप है कि मृतका के पति गुड्डा उर्फ राजकुमार यादव समेत कुछ  लोगों ने शिवराम बाबा को घेर लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

वहीं पुलिस इस पूरी घटना को आपसी रंजिश से जुड़ा मामला बता रही है। पुलिस के मुताबिक घटना के संबंध में कुछ लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल सिम्स अस्पताल में घायल शिवराम बाबा का इलाज चल रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X