सीजी:जांजगीर-चांपा में हसदेव नदी के बैराज के पास मिला युवक का शव, तलाशी में भी नहीं मिला पहचान का सुराग – Unidentified-youth-body-found-near-hasdeo-river-barrage-champa-police-investigate

अज्ञात युवक का शव।
November 4, 2026

अज्ञात युवक का शव।
जिले के ग्राम कुदरी स्थित हसदेव नदी बैराज के पास बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने शव को पानी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। चांपा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सरपंच पति आरके यादव के अनुसार, बुधवार सुबह गांव के कुछ लोग बैराज के पास घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैर रहे युवक के शव पर पड़ी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया।
पढे़ं: धर्मांतरण पर मचा बवाल, वनांचल में 40 से अधिक अवैध चर्चों पर रोक की मांग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण
सूचना मिलने पर चांपा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के पहने हुए कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज या अन्य जानकारी नहीं मिली। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल, चांपा भेज दिया गया है। फिलहाल शव को अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया है।
आसपास के थानों में भेजी गई तस्वीर
मृतक की पहचान कराने के लिए पुलिस ने उसकी तस्वीर आसपास के थाना क्षेत्रों के प्रभारियों को भेजी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आसपास के किसी थाने में किसी व्यक्ति की गुमशुदगी की रिपोर्ट तो दर्ज नहीं है। मृतक युवक ने पीले रंग की टी-शर्ट और काले रंग की पैंट पहन रखी थी। पुलिस इन्हीं पहचान संबंधी जानकारियों के आधार पर उसकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस ने आम लोगों से की अपील
चांपा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक की तस्वीर या उसके पहनावे के आधार पर पहचान कर सके, तो तत्काल चांपा थाने में सूचना दें। इससे मृतक की पहचान कर शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।
November 13, 2026
मृतक महिला सोनमती टंडन। विस्तार जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है। सिंचाई कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर दो स्कूटी में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक 60 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका की पहचान ग्राम सिल्ली निवासी सोनमती टंडन […]
November 11, 2026
जिले में सरकारी कोयला टेंडर दिलाने का झांसा देकर एक कारोबारी से 15 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रायपुर के होटल कारोबारी ने बड़े अधिकारियों से पहचान होने का दावा कर रकम ली और गारंटी के तौर पर बंद बैंक खाते का चेक थमा दिया।
November 10, 2026
मुलमुला थाना की फाइल फोटो विस्तार जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डिघोरा में एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने ही बेटे पर टंगिया से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद आरोपी पिता ने स्वयं थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस से मिली […]
