शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Banda News:छात्रों ने रोबोवार्स में जीता खिताब – Demand To Connect Rajapur With Chitrakootdham Via Rail Route
बांदा

Banda News:छात्रों ने रोबोवार्स में जीता खिताब – Demand To Connect Rajapur With Chitrakootdham Via Rail Route

November 4, 2026


Demand to connect Rajapur with Chitrakootdham via rail route

फोटो 2- महोत्सव में शील्ड प्राप्त करती राजकीय इंंजीनियरिंग कॉलेज की टीम। स्रोत : कालेज

अतर्रा। चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय तकनीकी महोत्सव पीईसी फेस्ट-2026 की रोबोवार्स प्रतियोगिता में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अतर्रा के छात्रों ने प्रथम स्थान हासिल किया है। आठ किलोग्राम भार वर्ग में टीम ने देशभर की 30 टीमों को पछाड़कर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 30 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।

30 अक्तूबर से एक नवंबर तक आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव में देशभर की टीमों ने हिस्सा लिया। रोबोवार्स में प्रतिभागियों के बनाए रोबोट के बीच मुकाबला हुआ। इसमें राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अतर्रा के छात्रों ने बेहतर डिजाइन, नियंत्रण प्रणाली और रणनीति के दम पर प्रतिद्वंद्वी टीमों को मात दी।

विजेता टीम में समर्थ गुप्ता, लकी सिंह, आरव, अंकित यादव और ऋषभ पटेल शामिल रहे। इस उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक प्रो. दीपेंद्र सिंह और कुलपति डॉ. आशुतोष तिवारी ने विद्यार्थियों को बधाई दी। निदेशक ने कहा कि यह सफलता छात्रों की रचनात्मक सोच, नवाचार और व्यावहारिक तकनीकी कौशल का प्रमाण है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X