शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अयोध्या

Ayodhya News:मंडलीय फुटबॉल टीम के लिए चयन ट्रायल 14 को – Selection Trials For The Divisional Football Team On The 14th

November 4, 2026


अयोध्या। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित होने वाली प्रदेशीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए मंडलीय चयन ट्रायल 14 नवंबर को होगा। डाभासेमर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में सुबह 10 बजे से ट्रायल आयोजित किया जाएगा।

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि ट्रायल में अयोध्या मंडल के अयोध्या, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर और बाराबंकी के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। इसके लिए खिलाड़ियों का पहले जिला स्तर पर चयन किया जाएगा। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रायल में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसके बाद मंडल की टीम गठित की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X