Republic Day:कर्तव्य पथ पर साहस का भी प्रदर्शन, Crpf की महिला डेयरडेविल्स ने दिया सशक्त संदेश – Republic Day Parade 2026 Crpf Women Daredevils At Kartavya Path

महिला डेयरडेविल्स कर्तव्य पथ पर
– फोटो : President Of India
November 4, 2026

महिला डेयरडेविल्स कर्तव्य पथ पर
– फोटो : President Of India
CRPF Women Daredevils : गणतंत्र दिवस परेड केवल सैन्य शक्ति का प्रदर्शन नहीं होती, बल्कि यह भारत के अनुशासन, साहस और सामूहिक संकल्प की जीवंत तस्वीर होती है। 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर इस बार भी सीआरपीएफ (CRPF) की महिला डेयरडेविल्स टीम ने अपने रोमांचक मोटरसाइकिल प्रदर्शन से देश का ध्यान आकर्षित किया। 42 महिलाओं ने अनेका में अकेता का संदेश देते हुए एक रफ्तार से कई बाइक चलाते हुए अपना साहस दिखाया। डेयरडेविल्स टीम का नेतृत्व सीआरपीएफ और एसएसबी की महिला अधिकारियों सीमा नाग और नवीन कुमारी ने किया। यह टीम निडरता, संतुलन और बेहतरीन तालमेल के साथ ऐसे करतब दिखाती है, जो दर्शकों को रोमांच से भर देते हैं और महिलाओं की क्षमता पर हर संदेह को पीछे छोड़ देते हैं।
क्या है सीआरपीएफ की महिला डेयरडेविल्स टीम?
सीआरपीएफ की महिला डेयरडेविल्स टीम देश की उन चुनिंदा टुकड़ियों में से एक है, जो उच्च स्तरीय मोटरसाइकिल कौशल का प्रदर्शन करती हैं। ये महिला जवान कठिन प्रशिक्षण के बाद मोटरसाइकिल पर जटिल और जोखिम भरे करतब करती हैं, जिनमें सटीक संतुलन और पूर्ण अनुशासन की आवश्यकता होती है।
परेड में क्या था खास?
गणतंत्र दिवस परेड के दौरान यह टीम
इन फॉर्मेशन के जरिए टीम न केवल तकनीकी दक्षता दिखाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि सुरक्षा बलों में महिलाएं हर स्तर पर सक्षम हैं।
कर्तव्य पथ पर जब सीआरपीएफ की महिला डेयरडेविल्स मोटरसाइकिलों पर करतब दिखाया, तो वह सिर्फ रोमांच नहीं रहा, वह भारत की नारी शक्ति, आत्मविश्वास और राष्ट्र सेवा की भावना का प्रतीक बन गया। यह टीम हर साल यह साबित करती है कि साहस का कोई जेंडर नहीं होता।
November 6, 2026
जयश्री उल्लाल – फोटो : instagram विस्तार टेक की दुनिया में लंबे समय तक पुरुषों का आधिपत्य रहा, लेकिन जयश्री उल्लाल ने इस धारणा को चुपचाप तोड़ दिया। भारतीय मूल की यह महिला आज दुनिया की सबसे अमीर टेक CEOs में गिनी जाती हैं। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में उनका नाम शामिल होना सिर्फ […]
November 6, 2026
Meet Petchiammal: महिला सशक्तिकरण की कहानियां अक्सर बड़े मंचों, पुरस्कारों और भाषणों से जुड़ी होती हैं। लेकिन तमिलनाडु के तूतीकोरिन के पास एक छोटे से गांव में जन्मी पेच्चियम्मल की कहानी बिल्कुल अलग है। यह कहानी शोर नहीं मचाती, बल्कि समाज की सच्चाई को चुपचाप उजागर करती है। पेच्चियम्मल ने अपनी बेटी की परवरिश के […]
November 6, 2026
World Hindi Diwas 2026 : हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, एक सांस्कृतिक चेतना है। इस चेतना को गढ़ने में जिन हाथों की स्याही सबसे गहरी रही, उनमें महिला लेखिकाओं का योगदान अक्सर कम आंका गया। विश्व हिंदी दिवस 2026 के मौके पर यह जरूरी है कि हम उन महिलाओं को याद करें, जिन्होंने हिंदी साहित्य को […]
