शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हरियाणा में अमित शाह का डबल कार्यक्रम:करनाल में पदयात्रा, अंबाला में शहीद स्मारक का करेंगे लोकार्पण – Home Minister Amit Shah Haryana Visit
करनाल

हरियाणा में अमित शाह का डबल कार्यक्रम:करनाल में पदयात्रा, अंबाला में शहीद स्मारक का करेंगे लोकार्पण – Home Minister Amit Shah Haryana Visit

November 4, 2026


Home Minister Amit Shah Haryana Visit

सीएम सैनी ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को सबसे पहले करनाल में भाजपा की ओर से आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। इसके बाद वह अंबाला छावनी पहुंचकर नवनिर्मित शहीद स्मारक का लोकार्पण करेंगे। हरियाणा दौरे से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को नई दिल्ली में उनसे मुलाकात की। 

कर्तव्य भवन में हुई बैठक में दोनों ने करनाल और अंबाला में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने मुलाकात के बाद कहा कि अमित शाह के हरियाणा आगमन को लेकर लोगों में उत्साह है। उन्होंने दोनों कार्यक्रमों की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर गृह मंत्री से चर्चा की। करनाल की पदयात्रा के जरिये भाजपा राजनीतिक संदेश देने की तैयारी में है, जबकि अंबाला में शहीद स्मारक का लोकार्पण स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों को सम्मान देने से जुड़ा कार्यक्रम है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X