बीजापुर न्यूज:भाई की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया – Accused Arrested In Brother’s Murder Case; Sent To Judicial Remand

गिरफ्तार आरोपी की फ़ोटो
November 4, 2026

गिरफ्तार आरोपी की फ़ोटो
बीजापुर जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र के ग्राम चाटलापल्ली में भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान सन्नू मड़ावी (50) पिता स्व. हिड़मा मड़ावी, निवासी ग्राम चाटलापल्ली के रूप में हुई है।
पुलिस को 18 सितंबर 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम चाटलापल्ली में सन्नू मड़ावी ने अपने छोटे भाई विज्जा मड़ावी की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही आवापल्ली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पुष्टि के बाद मामले की जांच शुरू की।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक के मवेशियों के आरोपी के खेत में घुसने और फसल को नुकसान पहुंचाने को लेकर दोनों भाइयों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय इसी बात को लेकर दोनों के बीच दोबारा विवाद हुआ। विवाद के दौरान आरोपी ने कथित रूप से लकड़ी के खूंटे से विज्जा मड़ावी पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सन्नू मड़ावी को विधिवत गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजनों को दी और उसे उसके कानूनी अधिकारों से अवगत कराया।
पुलिस ने मामले में आवापल्ली थाने में अपराध क्रमांक 15/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) में अपराध दर्ज किया है। मामले की विवेचना जारी है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
November 13, 2026
बरामद डंप विस्तार बीजापुर जिले में चलाए गए संयुक्त अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। थाना पामेड़ और गंगालूर क्षेत्र में संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान तीन माओवादी डंप बरामद किए गए हैं। इन डंप से 103 बीजीएल सेल, 33 बीजीएल सेल और करीब 1400 फीट कार्डेक्स वायर सहित भारी मात्रा […]
November 12, 2026
जनचौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद करते कलेक्टर एसपी और सीईओ विस्तार माओवाद के साए से निकलकर बीजापुर जिले के अंदरूनी गांवों में प्रशासन की सक्रियता बढ़ रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को थाना बेदरे क्षेत्र के ग्राम केरपे एवं करकेली में जनचौपाल लगाई गई। कलेक्टर विश्वदीप और पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता ने […]
November 12, 2026
आदेश की कॉपी विस्तार बीजापुर जिले में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे पटवारियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने हड़ताल में शामिल चार पटवारियों को निलंबित किया है। इसके साथ ही 66 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। कार्यालय कलेक्टर की […]
