शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एशियन हॉकी चैंपियंस:फाइनल में टीम इंडिया, सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को हराया; कल जापान से खिताबी भिड़ंत – India Reaches The Final Of The Asian Hockey Champions Trophy
मोहाली

एशियन हॉकी चैंपियंस:फाइनल में टीम इंडिया, सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को हराया; कल जापान से खिताबी भिड़ंत – India Reaches The Final Of The Asian Hockey Champions Trophy

November 4, 2026


India reaches the final of the Asian Hockey Champions Trophy

एशियन हॉकी चैंपियंस के फाइनल में पहुंचा भारत
ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण कोरिया को 8-1 से करारी शिक्सत दी। कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे मैच में दमदार प्रदर्शन किया और कोरियाई टीम को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

पहले हाफ में ही भारत ने बनाई मजबूत बढ़त

मुकाबले की शुरुआत से ही भारतीय टीम आक्रामक नजर आई। शिलानंद लाकरा ने चौथे मिनट में गोल करके भारत का खाता खोला। हालांकि, दक्षिण कोरिया ने नौवें मिनट में सांगजुन हन के गोल से बराबरी हासिल कर ली। इसके तुरंत बाद भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल में बदलकर टीम को 2-1 से आगे कर दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X