शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
संभल

Sambhal News:हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर निकाली जा रही न्याय यात्रा संभल पहुंची, अधिवक्ताओं ने किया समर्थन – The ‘nyay Yatra’ (justice March), Organized In Support Of The Demand For A High Court Bench, Has Reached Sambhal

November 4, 2026


संभल। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर निकाली जा रही न्याय यात्रा बुधवार को संभल पहुंची। इस यात्रा में संभल के अधिवक्ता भी शामिल हुए। अधिवक्ताओं ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है। न्याय यात्रा में जिला बार एसोसिएशन संभल और संभल बार एसोसिएशन संभल के पदाधिकारी व सदस्यों के साथ अन्य अधिवक्ता भी शामिल हुए।

न्याय यात्रा बुधवार को संभल पहुंची। इसमें शामिल पदाधिकारियों का संभल के अधिवक्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। दोपहर 12 बजे शंकर कॉलेज चौराहे से अधिवक्ताओं ने न्याय यात्रा शुरू की। यह यात्रा आर्य समाज, हिंदूपुरा खेड़ा चौराहा और चौधरी सराय होते हुए नई तहसील पहुंची। दोपहर दो बजे अधिवक्ताओं ने एसडीएम विकास चंद्र को ज्ञापन सौंपा। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में से किसी एक में हाईकोर्ट बेंच स्थापित करने की मांग की गई है। केंद्रीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा ने कहा कि हाईकोर्ट बेंच की मांग करीब 50 साल पुरानी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों के अधिवक्ता हर शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहते हैं। अब रथ यात्रा और न्याय यात्रा के जरिये आम जनता को भी इस मांग से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो 2027 के विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार होगा। इसमें नोटे का इस्तेमाल भी किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X