शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रायबरेली

Raebareli News:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार स्वास्थ्य कर्मी की मौत – Healthcare Worker On A Motorcycle Dies After Being Hit By A Truck

November 4, 2026


पाटन (उन्नाव)। बिहार-बक्सर मार्ग पर सरांय मनिहार गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार स्वास्थ्य कर्मी की मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने जांच की, ट्रक कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वह हेलमेट लगाए थे।

रायबरेली जिले के सरेनी थानाक्षेत्र के हमीरगांव आशिक छिवलहा निवासी मनोज कुमार (50) पीजीआई लखनऊ में स्वास्थ्य कर्मी थे। बुधवार को वह काम से बहन के घर बिहार आए थे। देर शाम घर लौटते समय बिहार-बक्सर मार्ग स्थित सरांय मनिहार गांव के पास बक्सर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। मनोज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और मोबाइल से परिजनों को सूचना दी है। पति की मौत से पत्नी श्रेजल, बेटी लाडो, मां कमला बेहाल हैं। थानाध्यक्ष प्रभारी राहुल सिंह गौर ने बताया कि घटना स्थल से ट्रक को कब्जे में लिया गया। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X