शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Unnao News:दिवाली से पहले 212 पहुंचा एक्यूआई, बीमारियों का खतरा – Unnao News
उन्नाव

Unnao News:दिवाली से पहले 212 पहुंचा एक्यूआई, बीमारियों का खतरा – Unnao News

November 4, 2026


unnao news

सुबह 6:23 बजे गांधी नगर तिराहा पर छाई धुंध। संवाद
– फोटो : Archive

उन्नाव। आमतौर पर दिवाली के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 के स्तर को पार करता है लेकिन इस साल दिवाली से चार दिन पहले बुधवार की शाम जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 212 पहुंच गया है। पीएम 2.5 की मात्रा भी 201 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज की गई, जो वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन द्वारा जारी 60 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से 141 अधिक है।

यही हाल पीएम 10 कणों का भी रहा बुधवार को पीएम 10 की मात्रा 196 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज की गई। यह भी अपनी सामान्य मात्रा से 146 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर अधिक रही। चिकित्सकों के मुताबिक 100 से अधिक का वायु गुणवत्ता सूचकांक सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। लगातार यह स्तर बना रहने से कई जानलेवा बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है।

सांस के मरीज बरतें एहतियात

चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभित अग्निहोत्री के मुताबिक लगातार प्रदूषित हवा में सांस लेने से अस्थमा का खतरा बढ़ जाता है। इससे श्वासनली में ब्रोंकाइटिस, सीओपीडी, फेफड़ों की बीमारी की संभावना भी रहती है। पहले से श्वास रोग से पीड़ित लोगों की स्थिति और गंभीर हो जाती है। बीते पांच वर्षों में ऐसे मरीजों की संख्या में पांच से दस प्रतिशत तक बढ़ गई है। वहीं दूषित हवा से आंखों में खुजली, जलन, लालिमा, धुंधला दिखना, ड्राई आइज, आंसू आना और मोतियाबिंद का खतरा बढ़ता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X