शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ambedkar Nagar News:एलईडी वैन से गांव-गांव पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी – Information About Government Schemes Will Reach Every Village Via Led Vans
अंबेडकर नगर

Ambedkar Nagar News:एलईडी वैन से गांव-गांव पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी – Information About Government Schemes Will Reach Every Village Via Led Vans

November 4, 2026


Information about government schemes will reach every village via LED vans.

कलेक्ट्रेट परिसर में प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करती डीएम। सूचना विभाग

अंबेडकरनगर। सरकारी योजनाओं की जानकारी अब एलईडी वैन के माध्यम से गांव-गांव और शहर-शहर पहुंचाई जाएगी। इसके लिए जिले में एलईडी वैन भेजी गई है। बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर से डीएम ईशा प्रिया ने हरी झंडी दिखाकर वैन को रवाना किया।

डीएम ने बताया कि एलईडी वैन जिले के विभिन्न ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में भ्रमण करेगी। इसके माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों से भी लोगों को अवगत कराया जाएगा। वैन पर लगी एलईडी स्क्रीन के जरिये योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री प्रदर्शित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। खासकर ऐसे पात्र लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर जोर रहेगा, जो अब तक इनके लाभ से वंचित हैं। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से योजनाओं की जानकारी सरल और रोचक तरीके से दी जाएगी, जिससे लोग अपनी पात्रता और मिलने वाले लाभों को आसानी से समझ सकेंगे। अभियान के जरिये अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X