शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फ़िरोज़ाबाद

Firozabad News:मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, टूंडला और शिकोहाबाद से 11 नमूने लिए – Firozbad News Anti Adultration Campaign

November 4, 2026


फिरोजाबाद। दिवाली पर मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को विभागीय टीमों ने टूंडला और शिकोहाबाद में कई खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर 11 नमूने संग्रहित किए। इनमें दूध, खोया, बेसन के लड्डू, सोनपापड़ी, गुड़, हल्दी पाउडर और बूंदी शामिल हैं। कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में खलबली मची रही।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने टूंडला में फिरोजाबाद रोड स्थित मार्ट से बेसन के लड्डू, सोनपापड़ी और गुड़ के तीन नमूने लिए। वहीं लोहा मंडी चौराहे पर बाबा डेयरी से दूध का नमूना संग्रहित किया। इसके बाद शिकोहाबाद के कोटला रोड स्थित श्रीराम डेयरी से खोया का नमूना लिया गया। गदैया मोहल्ले में फारुख के मिठाई कारखाने का निरीक्षण कर कटी मूंगफली, हल्दी पाउडर और सोनपापड़ी के तीन नमूने भरे गए। इसके अलावा एटा चौराहा स्थित मोहन डेयरी एंड स्वीट्स से खोया, दूध और बूंदी के तीन नमूने लिए गए। इस तरह एक दिन में कुल 11 नमूने संग्रहित किए गए।

दिवाली पर बाजार में बिकने वाली मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की शुद्धता परखने के लिए सभी नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट में मिलावट या गुणवत्ता मानकों की अनदेखी सामने आने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। त्योहार के दौरान मिलावट के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। – चंदन पांडेय, सहायक आयुक्त

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X