शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मुरादाबाद

Moradabad News:हाईवे पर रोडवेज बस में लगी आग, 55 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान – Fire Breaks Out In A State Transport Bus On The Highway; 55 Passengers Save Their Lives By Jumping Out

November 4, 2026


मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में बुधवार की रात करीब नौ बजे दलपतपुर फ्लाईओवर पर रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। बस में 55 यात्री सवार थे। आग की लपटें उठती देख यात्रियों में अफरातफरी मच गई। चालक ने बस रोक दी और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि बुधवार की रात दिल्ली से बरेली के लिए रोडवेज बस जा रही थी। बस में 55 सवारी थीं। जिसे चालक वसीम अहमद चला रहा था जबकि उसके साथ परिचालक चंद्रपाल मौजूद था। बुधवार की रात करीब नौ बजे बस मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर दलपतपुर फ्लाईओवर से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक उसमें आग लग गई। यात्रियों ने धुआं उठता देखा तो उन्होंने चीख पुकार मचा दी। चालक वसीम ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को रोक दिया। इसके बाद सभी 55 यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। इसकी जानकारी मिलते ही अग्निशमन केंद्र कटघर से दो फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। दमकल कर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। सीएफओ डॉ. राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि ड्राइवर साइड में पिछला टायर फट के कारण आग लगी थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X