शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:गयाजी जंक्शन पर महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार; एक लाख के गहने और मोबाइल बरामद – Gaya Railway Station Women Thief Gang Four Women Arrested Mobile Gold Mangalsutra Recovered Today Bihar News
गया

बिहार:गयाजी जंक्शन पर महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार; एक लाख के गहने और मोबाइल बरामद – Gaya Railway Station Women Thief Gang Four Women Arrested Mobile Gold Mangalsutra Recovered Today Bihar News

November 4, 2026


gaya railway station women thief gang four women arrested mobile gold mangalsutra recovered today bihar news

गयाजी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले महिला गिरोह की चार सदस्य गिरफ्तार।

विस्तार

गयाजी जंक्शन पर रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाले महिला चोर गिरोह का खुलासा हुआ है। रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधियों के जरिए यात्रियों के सामान पर हाथ साफ करने वाली चार महिलाओं को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी का सोने का मंगलसूत्र और तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार सभी महिलाएं पटना जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं।

प्लेटफॉर्म पर सक्रिय था महिला चोर गिरोह

रेलवे सुरक्षा बल की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत गया रेलवे स्टेशन पर विशेष निगरानी और गश्त की जा रही थी। इसी दौरान आरपीएफ, अपराध आसूचना शाखा, सीपीडीएस और जीआरपी की संयुक्त टीम प्लेटफॉर्म संख्या-1 के दिल्ली छोर की तरफ पहुंची। यहां चार महिलाएं संदिग्ध अवस्था में दिखाई दीं। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोककर पूछताछ शुरू की। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों की मदद से चारों की तलाशी ली गई।

मंगलसूत्र और तीन मोबाइल बरामद

तलाशी के दौरान महिलाओं के पास से पीली धातु का एक मंगलसूत्र बरामद हुआ, जिसका वजन 8.30 ग्राम बताया गया है। इसके अलावा तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी मिले। बरामद सामान के बारे में पूछताछ करने पर महिलाओं ने रेल यात्रियों के सामान की चोरी करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर जीआरपी थाने पहुंचाया।

चारों की पहचान पटना की रहने वाली महिलाओं के रूप में

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान सायरा खातून (55 वर्ष), समीमा खातून (50 वर्ष), नजिया खातून (45 वर्ष) और रजिया खातून (40 वर्ष) के रूप में हुई है। चारों पटना जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित दरगाह पर मुसलमपुर हाट की रहने वाली हैं।

ये भी पढ़ें- बिहार: सीएम सम्राट पर तेजस्वी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, मंत्री संतोष सुमन ने याद दिलाया राजद का कार्यकाल

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत कार्रवाई

आरपीएफ के उपनिरीक्षक इंद्र कुमार की लिखित शिकायत पर जीआरपी थाना, गया में कांड संख्या 277/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 317(5) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में आरपीएफ पोस्ट गया, अपराध आसूचना शाखा, सीपीडीएस और जीआरपी की टीम शामिल रही। रेलवे स्टेशन पर महिला चोर गिरोह के पकड़े जाने से यात्रियों के सामान की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X