Faridabad News:रोल बॉल चैंपियनशिप में जिले की टीम ने हासिल किया दूसरा स्थान – The District Team Secured Second Place In The Roll Ball Championship
अंडर-11 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सोनीपत में आयोजित अंडर-11 राज्य स्तरीय रोल बॉल चैंपियनशिप में जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। तेजल स्पोर्ट्स क्लब टस्कन सिटी में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश की विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें सोनीपत की टीम ने पहला, फरीदाबाद की टीम ने दूसरा और गुरुग्राम की टीम की तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। टीम ने अलग-अलग मुकाबलों में अपनी प्रतिभा दिखाई और फाइनल तक पहुंचकर दूसरा स्थान हासिल किया। टीम के कोच संदीप ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर जिले के तीन से चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन होने की उम्मीद है। राष्ट्रीय स्तर की रोल बॉल प्रतियोगिता जनवरी 2027 में आयोजित होने की संभावना है। इसके लिए खिलाड़ियों को अभी से तैयारी कराने पर जोर दिया जाएगा।
