Gurugram News:ईआरवी ने गर्भवती महिला की कराई सुरक्षित डिलीवरी, बचाई मां-नवजात की जान – Erv Facilitated A Safe Delivery For A Pregnant Woman, Saving The Lives Of Both Mother And Newborn
31 अक्तूबर को सेक्टर-68 एम3एम परीना सोसाइटी के पास हुआ मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस की आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ईआरवी) टीम ने गर्भवती की मौके पर सुरक्षित डिलीवरी करवाई। घटना 31 अक्तूबर को सेक्टर-68 स्थित एम3एम मरीना के पास का है, जहां टीम ने मां और नवजात शिशु को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई। पुलिस के अनुसार 31 अक्तूबर को उर्मिला नाम की महिला ने बताया कि पास खड़ी एक गर्भवती महिला की हालत गंभीर है और उसकी डिलीवरी होने वाली है। ईआरवी ने आसपास मौजूद महिलाओं के सहयोग से मौके पर ही महिला की सुरक्षित डिलीवरी करवाई। सामूहिक प्रयासों से महिला ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। इसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
