शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
वाराणसी

Varanasi News:खो-खो में वाराणसी मंडल की टीम प्रदेश में दूसरे नंबर पर – Varanasi Division’s Team Is At Second Place In The State In Kho-kho

November 4, 2026


प्रदेश स्तरीय विद्यालयीय खोखो प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की टीम दूसरे स्थान पर रही। प्रदेश में प्रथम स्थान पर गोरखपुर मंडल की टीम रही। खो-खो की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता अयोध्या में हो रही है। अयोध्या के अंबेडकर क्रीड़ा संस्थान के मैदान पर बुधवार को हुई खेल प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की भी टीम ने फाइनल में खेला। जिसकी अगुवाई कप्तान के रूप में बनारस के गंगापुर इंटर कॉलेज के छात्र अनुराग सिंह कर रहे थे। टीम के उप कप्तान रवि हैं। रवि भी गंगापुर इंटर कॉलेज के ही छात्र हैं। रवि ने फोन पर बताया कि उनकी टीम मात्र दो पॉइंट से गोरखपुर की टीम से पीछे रह गई अन्यथा वाराणसी मंडल की टीम प्रथम स्थान पर होती। वाराणसी मंडल की टीम में अमन चौहान, रितिक चौहान, प्रिंस कुमार राजभर सहित अन्य खिलाड़ियों ने अपने इस उपलब्धि पर खुशी जताई। टीम के मैनेजर सुभाष, घनश्याम प्रसाद चोटीवाला ने छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। गंगापुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. श्री प्रकाश सिंह का कहना है कि गंगापुर इंटर कॉलेज के छात्रों के नेतृत्व में वाराणसी मंडल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X