शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Charkhi Dadri News:रोशन होगा शहर, नप ने शुरू की सजावट – City To Light Up; Municipal Body Begins Decorations
चरखी दादरी

Charkhi Dadri News:रोशन होगा शहर, नप ने शुरू की सजावट – City To Light Up; Municipal Body Begins Decorations

November 5, 2026


City to light up; municipal body begins decorations

रोशनी में नहाया भगवान परशुराम चौक। 
– फोटो : 1

चरखी दादरी। दिवाली पर्व के लिए शहर सजाने के लिए नगर परिषद ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। त्योहार पर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से लेकर मुख्य मार्गों तक रोशनी और सजावट की व्यवस्था की जा रही है।

नगर परिषद कार्यालय के अलावा भगवान परशुराम चौक, सरदार झाड़ू सिंह चौक सहित अन्य प्रमुख चौराहों को रंग-बिरंगी लाइटों और लड़ियों से सजाया गया है। रात के समय इन स्थानों पर आकर्षक रोशनी शहर की सुंदरता बढ़ा रही है।

शहर के मुख्य मार्ग लोहारू रोड पर तिरंगा लाइटें लगाई गई हैं जिससे सड़क का स्वरूप भी आकर्षक दिखाई देने लगा है। वहीं नगर परिषद की ओर से रिहायशी क्षेत्रों में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को भी चालू करवाने का काम किया जा रहा है ताकि त्योहार के दौरान लोगों को अंधेरे और आवागमन संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े।

नगर परिषद के चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने बताया कि दिवाली पर शहर को सुंदर और रोशन बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करवाया जा रहा है। प्रमुख स्थानों की सजावट के साथ ही गलियों और रिहायशी क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। उनका प्रयास है कि त्योहार पर शहर के लोगों को स्वच्छ, सुंदर और रोशन वातावरण मिले।

शहर में छोटी-बड़ी 8 हजार से अधिक लाइटें : नगर परिषद के अंतर्गत शहर में छोटी-बड़ी 8 हजार से अधिक लाइटें लगी हुई हैं। इनमें 30 से 150 वाट तक की हाइमास्ट लाइटें भी शामिल हैं। इससे रात के समय शहर की सुंदरता बढ़ जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X