शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मंडी

Mandi News:मंडी कोर्ट का आदेश, छात्रा के प्रमाणपत्र में सुधरेगा पिता का नाम – Mandi Court Order: Father’s Name To Be Corrected In Student’s Certificate

November 5, 2026


मंडी की सिविल जज कोर्ट नंबर-2 की अदालत ने सुनाया फैसला

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। मंडी की सिविल जज कोर्ट नंबर-2 ने छात्रा दिव्या चौहान के पक्ष में फैसला सुनाया है। अदालत ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला को उसके मैट्रिक प्रमाणपत्र में पिता का नाम सुधारने का निर्देश दिया।

दिव्या ने अपने पिता जगदीश कुमार के माध्यम से याचिका दायर की थी। उसने बताया कि मैट्रिक प्रमाणपत्र में पिता का नाम जगदीश के स्थान पर जगदीश कुमार दर्ज होना था। बोर्ड से सुधार न होने पर छात्रा को अदालत आना पड़ा। सुनवाई में दिव्या ने जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और पिता के मैट्रिक प्रमाणपत्र प्रस्तुत किए। स्वतंत्र गवाह सौजू राम ने भी छात्रा के दावे की पुष्टि की। बोर्ड के अनुपस्थित रहने और साक्ष्यों के आधार पर सिविल जज ने त्रुटि मानी। उन्होंने बोर्ड को रोल नंबर 2414898004 वाले प्रमाणपत्र में नाम सुधारने का आदेश दिया। कोर्ट ने कोई हर्जाना या अदालती खर्च देने का आदेश नहीं दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X