शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अंबिकापुर:कर्मचारियों ने ही लगाया 50 लाख का चूना, फर्जी रसीद और सील बनाकर सामान उड़ाया, तीन पर मामला दर्ज – Ambikapur: Fake Receipts, Forged Seal In Alleged 50 Lakh Goods Scam; Three Staffers Booked By Police
अंबिकापुर

अंबिकापुर:कर्मचारियों ने ही लगाया 50 लाख का चूना, फर्जी रसीद और सील बनाकर सामान उड़ाया, तीन पर मामला दर्ज – Ambikapur: Fake Receipts, Forged Seal In Alleged 50 Lakh Goods Scam; Three Staffers Booked By Police

November 5, 2026


Ambikapur: Fake Receipts, Forged Seal in Alleged 50 Lakh Goods Scam; Three Staffers Booked by Police

कोतवाली थाना अंबिकापुर

विस्तार

खरसिया रोड स्थित अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी में 50 लाख रुपये से अधिक का सामान गबन करने का मामला सामने आया है। कंपनी के कर्मचारियों ने फर्जी रसीद व सील बनाकर पिछले चार महीनों में यह धोखाधड़ी की है। कोतवाली थाना पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देवीगंज रोड निवासी कान्हा अग्रवाल खरसिया रोड में अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी चलाते हैं। उनकी कंपनी में पिछले छह साल से अंजुम निशा बतौर बिलिंग ऑपरेटर कार्यरत थी। करीब छह महीने पूर्व संचालक ने कर्मचारी रविंद्र यादव उर्फ विक्की को काम से निकाल दिया था। इसके बाद बिलिंग ऑपरेटर अंजुम निशा और रविंद्र यादव ने मिलकर कंपनी के नाम की फर्जी सील बनवा ली।

ये भी पढ़ें: रायपुर: महंगे डेक्सा स्कैन का विकल्प बनेगा एआई सॉफ्टवेयर? साधारण एक्सरे से हड्डियों की कमजोरी का पता चलेगा

फर्जी रसीद से सामान पार करने का खेल

इसके बाद दोनों आरोपियों ने कंपनी की फर्जी नकदी रसीद बनाकर सामान निकालना शुरू कर दिया। वे चार महीने से पिकअप और अन्य मालवाहकों से सामान बाहर भेज रहे थे। सामान ट्रेडिंग कंपनी से गंगापुर स्थित एक गोदाम में पहुंचाया जाता था। वहां से आरोपी आसपास की दुकानों में माल की सप्लाई कर रहे थे। इस मामले में रूपेश यादव भी शामिल था। तीनों मिलकर चार महीनों से सामान की अवैध बिक्री कर रहे थे।

कर्मचारी के खुलासे के बाद खुली पोल

मामले का खुलासा तब हुआ जब एक कर्मचारी सचिन टोप्पो ने संचालक कान्हा अग्रवाल को फर्जी नकदी रसीद से हेराफेरी की जानकारी दी। संचालक ने रसीदों और खातों की जांच की तो चार महीने में 50 लाख रुपये से अधिक के सामान का गबन सामने आया। कान्हा अग्रवाल की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी अंजुम निशा, रविंद्र यादव और रूपेश यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X