शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बांदा

Banda News:शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण – Physical Abuse On The Pretext Of Marriage

November 5, 2026


बांदा। शादी का झांसा देकर 21 वर्षीय युवती से शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

शहर कोतवाली क्षेत्र की 21 वर्षीय युवती ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से खाईंपार मोहल्ला निवासी अफजल से हुई। कई दिन बात करने के बाद आरोपी ने मई 2026 में अपने मामा अशरफ के घर ले गया। वहां उसने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। इसके बाद भी यह क्रम जारी रहा। 18 सितंबर को वह उसके परिजन जब आरोपी के घर उलाहना देने गए तो आरोपी की मां अनीसा व मामा अशरफ ने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि आरोपी समेत तीन के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X