शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मुरादाबाद

Moradabad News:किशोरी के अपहरण में दोषी को चार साल की कैद – Four-year Prison Sentence For Person Convicted In Teenage Girl’s Abduction

November 5, 2026


मुरादाबाद। किशोरी के अपहरण के मामले में पॉक्सो एक्ट कोर्ट-01 रेशमा चौधरी की अदालत ने बुधवार को मुलजिम हासिम को दोषी करार देते हुए चार साल की कैद की सजा सुनाई है। दोषी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने 19 जनवरी 2017 को सिविल लाइंस थाने में हरथला निवासी हासिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि आरोपी उसकी बेटी को अगवा कर ले गया और उसे शादी करने के लिए विवश किया। इस मामले की सुनवाई पॉक्सो एक्ट कोर्ट-01 रेशमा चौधरी की अदालत में चली। अदालत ने बुधवार को दोनों पक्षों को सुनने के बाद मुलजिम हासिम को दोषी कर दिया है। अदालत ने दोषी को चार साल की कैद और 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X